बड़ी खबर

कपिल सिब्बल ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, अब साइकिल पर हुए सवार, जाएंगे राज्यसभा

Bharat Varta Desk : समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल सपा के समर्थन से राज्यसभा जाएंगे। कपिल सिब्बल ने निर्दलीय के तौर पर राज्यसभा के लिए नामांकन भी कर दिया है।

कपिल ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में कपिल ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के बाद कपिल ने कहा कि 16 को ही उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। अब मैं कांग्रेस का नेता नहीं हूं। मैं पिछली बार भी यूपी से राज्यसभा गया था। मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा बना रहे हैं। विपक्ष में रहकर गठबंधन बनाना चाहते हैं।

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि सपा को कपिल सिब्बल जैसे नेताओं की जरूरत है। कपिल सिब्बल अपनी बात अच्छे से रखते हैं। कपिल सिब्बल एक सफल वकील हैं।

इससे पहले, बुधवार दोपहर कपिल सिब्बल ने सपा कार्यालय पहुंचकर अखिलेश यादव से मुलाकात की। यहां से अखिलेश यादव के साथ नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान राम गोपाल यादव मौजूद रहे।

इससे पहले, समाजवादी पार्टी ने आज अपने राज्यसभा के उम्मीदवार फाइनल किए। सपा ने कपिल सिब्बल को समर्थन दिया, जबकि अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की राज्यसभा जाएंगी।

इसके अलावा जावेद अली खान को भी पार्टी राज्यसभा भेज रही है। वह पहले भी सपा के राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। मालूम हो कि अभी तक राज्यसभा में सपा के पांच सदस्य हैं। इसमें कुंवर रेवती रमन सिंह, विशंभर प्रसाद निषाद और चौधरी सुखराम सिंह यादव का कार्यकाल चार जुलाई को खत्म हो रहा है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 hours ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 day ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 day ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

3 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

3 days ago