
Bharat Varta desk
शनिवार को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के सभी पांच विधायकों ने दिवंगत पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब से सिवान जाकर मुलाकात की. बंद कमरे में हुई इस मुलाकात ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है. सूबे की राजनीति में शहाबुद्दीन फैक्टर के असर को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमाम ने कहा कि दिवंगत सांसद मो. शहाबुद्दीन से AIMIM प्रमुख औवेसी से काफी अच्छे संबंध रहे हैं.शहाबुद्दीन के असमय निधन से आरजेडी को ही नहीं, बल्कि दलितों, मजलूमों को काफी नुकसान हुआ है.वे निडर और बेबाक नेता थे.AIMIM ने ओसामा शहाब के सुरक्षा के प्रति चिंता जताते हुए सरकार से उन्हें हाई सिक्योरिटी देने की मांग की है. शहाबुद्दीन के बेटे से मिलने वालों में प्रदेश अध्यक्ष के साथ विधायक शाहनवाज आलम, सैयद रुकनुद्दीन अहमद, इजहार असरफ, अंजार नईमी और युवा प्रदेश अध्यक्ष आदिल हसन शामिल थे.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More