स्वास्थ्य

ऑक्सीमीटर 3 हजार में,आपदा को अवसर मानकर मरीजों को लूट रहे कारोबारी, लाइसेंस सस्पेंड


पटना भारत वार्ता संवाददाता
कोरोना के संकट काल में मजबूरी का लाभ उठाकर दवा कारोबारी लोगों को लूट रहे हैं. बिहार और झारखंड से लगातार इस तरह की शिकायतें आ रही है. दवा और स्वास्थ्य उपकरण मनमाने दाम में बेचे जा रहे हैं.
आत्माराम मेडििकल को बंद कराया

कल भागलपुर में एक नामी दवा दुकानदार की कालाबाजारी को प्रशासन ने पकड़ा है. आत्माराम मेडिकल स्टोर में पल्स ऑक्सीमीटर ₹3000 में बेचे जा रहे थे.
दवा , पल्स ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने की शिकायत कहलगांव के दो दवा दुकानों रवि ड्रग एजेंसी और न्यू लक्की मेडिकल के बारे में भी मिली थी. औषधि नियंत्रण विभाग ने इनके खिलाफ कार्रवाई की है. आत्माराम मेडिकल स्टोर का लाइसेंस 10 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है. कल औषधि विभाग की टीम दंडाधिकारी के साथ पहुंचकर इन दुकानों को बंद करवा दिया है.

गांव से लेकर शहरों में दवा दुकानों की मनमानी

बताया जा रहा है कि संकटकाल में बड़ी संख्या में दवा दुकानदार तय कीमत से अधिक ले रहे हैं. यह स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर तक की है. औषधि नियंत्रण विभाग की टीम कई दुकानों के बारे में छानबीन कर रही है. शिकायत के संबंध में प्रमाण पाए जाने के बाद अन्य कारोबारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

2 days ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

2 weeks ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago