बड़ी खबर

एसएसबी डीजी रश्मि शुक्ला को बनाया गया महाराष्ट्र की डीजीपी

मुंबई: आईपीएस अधिकारी और एसएसबी की डीजी रश्मि शुक्ला को महाराष्ट्र का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, राज्य के वर्तमान पुलिस महानिदेशक रजनीश सेठ को एमपीएससी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रजनीश सेठ दिसंबर में रिटायर होने वाले थे, लेकिन उन्होंने पहले ही वीआरएस लेकर नई जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले, उन्हें एमपीएससी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

पहली महिला पुलिस महानिदेशक बनी

आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को रजनीश सेठ की जगह महाराष्ट्र का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की पहली महिला पुलिस महानिदेशक बन गई हैं।

राज्य के खुफिया विभाग की आयुक्त थीं रश्मि शुक्ला

रश्मि शुक्ला का नाम पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के करीबी अधिकारी के रूप में लिया जाता है। देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के दौरान रश्मि शुक्ला राज्य के खुफिया विभाग की आयुक्त थीं। उस समय उन पर अवैध रूप से राजनीतिक नेताओं के फोन टैप करने और देवेंद्र फडणवीस को जानकारी उपलब्ध कराने का आरोप लगाया गया था। इस मामले को लेकर महाविकास अघाड़ी सरकार के दौरान रश्मि शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, रश्मि शुक्ला ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा था और कहा था कि राजनीतिक मंशा के चलते उनका नाम इस केस में फंसाया गया है।
बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र हाईकोर्ट ने फोन टैपिंग मामले में आईपीएस रश्मि शुक्ला को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज दो एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

9 hours ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

13 hours ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

1 day ago

कोचिंग सेंटर में आग, 15 बच्चों की मौत

Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More

2 days ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: योगमय हुआ देश, कोलकाता में पीएम मोदी, बोले- ‘लोगों को जोड़ना योग की ताकत’

Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More

4 days ago

BPSC की टॉपर बनी श्रद्धा पांडेय

Bharat varta Desk बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का… Read More

4 days ago