बड़ी खबर

एमएसएमई मंत्रालय के जेड सर्टिफिकेशन में नंबर वन बना बिहार

Bharat Varta Desk : केंद्र सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले जेड सर्टिफिकेशन के मामले में बिहार नंबर वन बन गया है। बिहार राज्य के 3171 इकाइयों को जेड सर्टिफिकेट दिया जा चुका है। तमिलनाडु के 3119 इकाइयां जेड सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुकी है और वह दूसरा स्थान पर है। हरियाणा की 2947 इकाइयों को यह प्रमाण पत्र मिला है और वह तीसरे स्थान पर है।स सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाली बिहार की इकाइयों में से 18 इकाइयों का सिल्वर सर्टिफिकेशन और 15 इकाइयों का गोल्ड सर्टिफिकेशन हुआ है।
कर्नाटक, पंजाब, उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश का नंबर उसके बाद है।

उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक ने बताया कि उद्योग निदेशक पंकज दीक्षित के नेतृत्व में उद्योग विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के कड़ी मेहनत की बदौलत बिहार की इतनी इकाइयों का जेड सर्टिफिकेशन कराया गया है। प्रदेश की दूसरी औद्योगिक इकाइयों को भी यह सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि जेड सर्टिफिकेशन के मामले में नंबर वन बनना इस बात का प्रमाण है कि बिहार का औद्योगिक माहौल बेहतर हो रहा है और उद्योगपति बिहार में ज्यादा से ज्यादा निवेश करने के लिए इच्छुक हैं। उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक, उद्योग निदेशक पंकज दीक्षित तथा पूरी टीम को बधाई दी है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

6 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago