पॉलिटिक्स

एनडीए में शामिल हुए मुकेश साहनी, मांझी से भी अधिक मिली तरजीह

NewsNLiveDesk : तीन दिन पहले महागठबंधन से अलग होने वाले मुकेश सहनी अब आज से आधिकारिक तौर पर एनडीए में शामिल हो गए हैं। भाजपा ने अपने कोटे की सीट से मुकेश साहनी की वीआईपी को विधानसभा की 11 सीटें एवं इसके अलावे एक सीट विधान परिषद की दी है। इस तरह से कहा जा सकता है कि एनडीए में मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हम से अधिक तरजीह दी गई है। गौरतलब है कि एनडीए में मांझी की पार्टी हम को 7 सीटें जदयू के कोटे से दी गई है।

मुकेश साहनी की पार्टी हम का एनडीए में शामिल होने की घोषणा आज भाजपा के द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में हुई, जिसमें मुकेश साहनी भी उपस्थित थे। भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फण्डनवीस, बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल उपस्थित थे। इस अवसर पर मुकेश सहनी ने कहा कि एनडीए के साथ मिलकर नीतीश कुमार को एक बार फिर से सीएम बनाना है। मुझे महागठबंधन ने पिठ में छुरा घोंपा था, लेकिन एनडीए ने मरहम लगाया है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

5 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

5 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

6 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

7 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago