Categories: बड़ी खबर

एनजीटी ने पटाखों पर लगाई रोक 9 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक प्रतिबंध रहेगा

खराब हवा वाले राज्यों में पटाखे30 नवंबर तक बैन

नई दिल्ली संवाददाता : दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने दिवाली के मौके पर पटाखे पर बैन लगाने का बड़ा फैसला लिया है. एनजीटी ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में 30 नवंबर तक पटाखों पर रोक लगा दी है.
ट्रिब्यूनल ने अपने आदेश में कहा है कि बाकी राज्यों में जहां एयर क्वालिटी खराब या खतरनाक स्तर पर है, वहां भी पटाखे चलाने पर बैन होगा.
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने पूरे देश में पटाखे चलाने पर आदेश जारी किया. एनजीटी ने कहा कि उन इलाकों में 9-30 नवंबर तक पटाखों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब, बहुत खराब और गंभीर कैटेगरी में है. जिन राज्यों या इलाके में एयर क्वालिटी सही या मॉडरेट है, वहां पटाखे चलाये जा सकते हैं.
एनजीटी ने कहा कि 9 नवंबर की मध्यरात्रि से एनसीआर में पटाखों की बिक्री और उपयोग पर 30 सितंबर तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. 30 नवंबर के बाद इस प्रतिबंध की समीक्षा की जाएगी. देश के ऐसे सभी शहरों में पटाखों पर बैन रहेगा, जहां पिछले साल के आंकड़ों की तुलना में इस नवंबर में औसत एक्यूआई खराब या खतरनाक स्तर पर है.
एनजीटी ने अपने आदेश में कहा कि जिन शहरों में पिछले साल नवंबर की तुलना में इस नवंबर में एक्यूआई का स्तर ठीक स्तर पर है, वहां केवल ग्रीन पटाखे बेचे जा सकते हैं. पटाखों का उपयोग दीपावली के दिन सिर्फ दो घंटे के लिए होगा, इसके अलावा किसी और दिन पटाखे नहीं चलाए जाएंगे.
इससे पहले दिल्ली सरकार ने ग्रीन पटाखे चलाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों ने अब तक पटाखे पर प्रतिबंध का कोई आदेश जारी नहीं किया था. पर्यावरण मंत्रालय ने कहा था कि फिलहाल उनके पास कोई ऐसी स्टडी नहीं है जिससे स्पष्ट हो सके कि पटाखों के इस्तेमाल के बाद कोरोना केस और बढ़ सकते हैं.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago