
Bharat varta desk: उत्तर प्रदेश में सातवें चरण का मतदान संपन्न होने के साथ पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के संबंध में एग्जिट पोल के सर्वे सामने आने लगे हैं। सब लोगों का ध्यान टीवी चैनलों की ओर है हालांकि ज्यादातर टीवी चैनल के नतीजे कई मौकों पर झूठ भी साबित हुए हैं मगर इस बार अधिकांश सर्वे में उत्तर प्रदेश में भाजपा की शानदार वापसी की बात कही जा रही है जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी का झंडा लहराता हुआ दिख रहा है। वहां अप्रत्याशित उलटफेर की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस की करारी हार की बात कही जा रही है। उत्तराखंड और मणिपुर में भाजपा की बढ़त जबकि गोवा में कड़ी टक्कर बताई जा रही है।
मुख्य बातें
यूपी में भाजपा को 336 में से 294 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं सपा को 105 सीटें मिलने का अनुमान है।
पंजाब में AAP को 100 सीटें, कांग्रेस को 10 सीटें , शिरोमणि अकाली दल गठबंधन को 6 सीटें और भाजपा गठबंधन को एक सीट मिलती दिख रही है।
उत्तराखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। उसे वहां 43 सीटें मिल रही हैं जबकि कांग्रेस को 24 सीटें मिल सकती हैं।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More