
पटना, भारत वार्ता : राजनीति में विरोधी कभी भी मित्र और मित्र कभी भी विरोधी हो सकते हैं। बिहार की राजनीति में एक दूसरे के धुर विरोधी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव जातीय जनगणना कराने के मुद्दे पर एक हो गए हैं। तेजस्वी की मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने जा रहे हैं।
दरअसल आज विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव जातीय जनगणना कराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, वामदल से महबूब आलम और लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव समेत कई नेता शामिल थे। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद तेजस्वी ने बताया कि सीएम ने उनकी बातों को ध्यान से सुना। उन्होंने कहा कि वे आज दिल्ली जा रहे हैं । 2 अगस्त को वहां से लौटने के बाद वे प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे। मुख्यमंत्री ने तेजस्वी को आश्वस्त किया कि वे जातीय जनगणना के मुद्दे पर उनके साथ खड़े हैं।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More