
Bharat varta desk:
एक घर में 5 लाशें मिलने से हड़कंप मच गया है। मरने वालों में 9 महीने की एक बच्ची भी शामिल है। लेकिन इनके बीच एक ढाई साल की बच्ची बच गई है जो बेहोश अवस्था में मिली है। इसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों की पहचान 51 साल की भारती, 34 साल की सिंचना, 31 साल की सिंधूरानी और 25 साल के मधुसागर के तौर पर हुई है। चारों लोगों की लाशें अलग-अलग कमरे में मिली है। पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या का मामला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की छानबीन कर रही है।
घर के मालिक और भारती के पति शंकर पिछले कुछ दिनों से बाहर थे। लेकिन जब परिवार के सदस्य उनका फोन नहीं उठाने लगे तो अचानक वे घर पहुंचे। उन्होंने पाया कि घर के सारे दरवाजे और खिड़कियां बंद हैं।
किसी अनहोनी की आशंका से उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो लोमहर्षक दृश्य को देखा। यह घटना बेंगलुरु की
थिगालारापाल्या में चेतन सर्किल फोर्स क्रॉस के निकट स्थित एक घर में हुई है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More