स्वास्थ्य

एक क्लिक से पता चल जाएगा कि रांची के किस अस्पताल में बेड खाली है


रांची भारत वार्ता संवाददाता
कोविड-19 संक्रमणकाल में रांची जिला के निजी और सरकारी अस्पतालों में बेड की क्या स्थिति है, इसकी जानकारी आपको एक क्लिक में मिल जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 लाइव डैशबोर्ड की लॉन्चिंग की गई। उपायुक्त रांची छवि रंजन ने कोविड-19 लाइव डैशबोर्ड का आज दिनांक 14 अप्रैल 2021 को ऑनलाइन शुभारंभ किया।
रांची जिला के ऑफिशियल वेबसाइट ranchi.nic.in पर जाकर लाइव डैशबोर्ड पर पूरी जानकारी हासिल की जा सकती है।
कोविड-19 लाइव डैश बोर्ड पर विभिन्न निजी एवं सरकारी अस्पतालों में बेड की उपलब्धता के साथ कोविड केस डाटा, सक्रिय मामले, कोरोना संक्रमण से मृत्यु, वैक्सीनशन आदि की जानकारी मिल सकेगी।
डैशबोर्ड पर विभिन्न अस्पतालों से प्राप्त सूचना के आधार पर बेड से संबंधित डाटा साइट अपलोडेड रहेगा। कोई भी व्यक्ति किसी भी समय बेड की उपलब्धता की जानकारी साइट पर जाकर देख सकता है।

कोरोना जांच केन्द्रों की सूची जारी
10 जगहों पर बनाये गए जांच केंद्र

1.सी टी आई ट्रेनिंग सेंटर (हॉस्टल) SIRD के निकट

  1. गौरी दत्ता स्कूल ऑपोजिट रामविलास पेट्रोल पंप रातू रोड रांची
  2. बालक मिडिल स्कूल पहाड़ी टोला शनि मंदिर के निकट
  3. राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय सीसीएल कॉलोनी कांके
  4. राजकीयकृत मध्य विद्यालय करम टोली रांची
  5. राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय नियर मंदिर अरगोड़ा
  6. सेठ सीताराम विजयवर्गीय उच्च विद्यालय डोरंडा
  7. राजकीयकृत मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर रांची
  8. जिला स्कूल शहीद चौक रांची
  9. सैनिक मार्केट रांची

उपरोक्त सभी जांच केंद्र 11 बजे पूर्वाहन से कार्यरत होंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

3 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

3 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

4 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago