
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की समीक्षा में अधूरी तैयारी उत्पाद विभाग के आयुक्त पर भारी पड़ी है। निर्वाचन आयोग ने समीक्षा के दौरान चुनाव की तैयारियों में लापरवाही पर उत्पाद आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी को पद से हटा दिया। बुधवार की शाम यह कार्रवाई की गई।
उत्पाद कंट्रोल पर प्रभावशाली तरीको और गैर-अपर्याप्त तैयारियों के लिए यह बड़ी कार्रवाई 2008 बैच के आईएएस बी कार्तिकेय धनजी के ऊपर की गई है। प्रभावी कार्य योजना की प्रस्तुति नहीं करने को लेकर बी कार्तिकेय धनजी को उत्पाद आयुक्त के पद से हटाया गया है।
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद दिल्ली से दिल्ली से इलेक्शन कमीशन की टीम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए आई हुई है। चुनाव आयोग की समीक्षा के दौरान और अफसरों पर भी गाज गिर सकती है। आयोग की टीम चुनाव की तैयारी को लेकर काफी बारीकी से पड़ताल कर रही है। सूत्रों की मानें तो समीक्षा में कई विभागों के अफसरों को चेतावनी दी गई है। हालांकि आयोग का कहना है कि समीक्षा के दौरान उत्पाद विभाग का ही मामला सामने आया है।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More