बड़ी खबर

उफनती नदियां बनी जानलेवा,बागमती में डूबे 5 बच्चे, चार की मौत

उफनती नदियां बनी जानलेवा,बागमती में डूबे 5 बच्चे, चार की मौत
पटना, भारत वार्ता संवाददाता
बिहार में नदियां उफान मार रही हैं। लगातार बारिश से पानी बढ़ रहा है। अत्यधिक पानी के कारण नदियों के साथ-साथ बड़े जलाशय, पानी भरे गड्ढे भी जानलेवा साबित हो रहे हैं। कई जगहों से नदियों और जलाशयों में खास तौर से बच्चों के डूबने की घटनाएं सामने आ रही हैं। एक बड़ी घटना सीतामढ़ी में हुई है जहां उफनती बागमती नदी में 5 बच्चे डूब गए हैं। घटना कल की है।बेलसंड थाना अंतर्गत बागमती नदी के चैनपुर घाट पर स्नान करने गए पांच किशोर पानी में उतर कर खेलने लगे। इस दौरान पांचों डूबने लगे लेकिन एक ने अपने को किसी तरह से बचा लिया और भागकर गांव में जाकर से 4 बच्चों के डूबने की खबर दी। थोड़ी ही देर में पूरा गांव गंगा तट पर टूट पड़ा मगर चारों बच्चों का कहीं अता पता नहीं था। गोताखोर लगे तो कुछ देर के बाद एक बच्चे की लाश मिली। शेष तीन को खोजा जा रहा है। गांव में कोहराम मचा हुआ है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

16 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 day ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

3 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago