
Bharat varta desk: कांग्रेस ने उपचुनाव को बहुत ही गंभीरता से लड़ने का मन बना लिया है। इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। इस क्रम में पार्टी ने बिहार में हो रहे उपचुनाव को लेकर दोनों विधानसभा सीटों पर पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है। पूर्व सांसद रंजीत रंजन को कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है जबकि चंदन यादव को तारापुर विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई हैं। रंजीता रंजन सुपौल से कांग्रेस की सांसद रह चुकी है और पूर्व सांसद पप्पू यादव की पत्नी हैं। वही चंदन यादव बिहार के खगड़िया के रहने वाले हैं। वह एआईसीसी के सचिव है और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रभारी भी हैं। दोनों यादव जाति से आते हैं। कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की थी उसमें एक भी यादव जाति का नेता नहीं है। इस को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने दोनों विधानसभा की सीटों पर यादव जाति के नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More