पॉलिटिक्स

उपचुनाव के दंगल में तेजस्वी को साथ देने उतरेंगे लालू, 27 को करेंगे चुनाव प्रचार


पटना भारत वार्ता संवाददाता: बिहार विधान सभा के तारापुर और कुशेश्वरस्थान सीटों पर हो रहे उपचुनाव में अब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मैदान में उतरने वाले हैं। दरअसल उनके बेटियां और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस लड़ाई में अकेले पड़ गए हैं। कांग्रेस ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करके आरजेडी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एनडीए की ओर से दोनों सीटों पर जेडीयू उम्मीदवार को जिताने के लिए भाजपा और जनता दल यू के नेताओं ने सारी ताकत झोंक दी हैं। एनडीए और कांग्रेस दोनों के निशाने पर आरजेडी है। वही आरजेडी की ओर से अकेले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव स्टार प्रचारक के रूप में प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में लालू प्रसाद ने 27 अक्टूबर को दोनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करने का फैसला किया है। राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि लालू में वोटरों का रुख बदलने की क्षमता है। वे साढ़े 3 साल बाद बिहार आए हैं। उधर लालू के मैदान में उतरने की खबर ने विपक्षी दलों में हलचल बढ़ा दी है। एनडीए के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 25 और 26 अक्टूबर को दोनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। बहुत दिनों के बाद नीतीश बनाम लालू का चुनाव प्रचार बड़ा ही रोचक होने वाला है। 28 अक्टूबर को चुनाव प्रचार थम जाएगा। किसको दोनों सीटों पर चुनाव होना है और 2 नवंबर को चुनाव परिणाम आएगा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago