राज्य विशेष

उद्योग विभाग की जिला स्तरीय रैंकिंग में सिवान पहले स्थान पर, पटना को मिला दूसरा स्थान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : उद्योग विभाग ने कार्य निष्पादन और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग को सुदृढ़ करते हुए जिलावार रैंकिंग जारी की है। नवंबर 2022 के कार्य निष्पादन के आधार पर सिवान जिला में 100 में 73.5 अंक हासिल करके पहला स्थान पाया है। 68 अंकों के साथ पटना दूसरे और 64 अंकों के साथ मुंगेर तीसरे स्थान पर है। शेखपुरा,सहरसा, किशनगंज, बक्सर,बेगूसराय, नालंदा और कैमूर जिलों को भी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रथम 10 जिलों में रखा गया है। जिला उद्योग केंद्र कटिहार को सबसे कम 100 में 26 अंक प्राप्त हुए हैं जबकि गया और मधुबनी जिलों को 33-33 अंक प्राप्त हुए हैं। उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पौण्डरीक ने बताया कि जिलों की रैंकिंग में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार स्टार्टअप, बैंकों और उद्यमियों के साथ संवाद, एमएसएमई योजना, पीएमएफएम ई योजना, पीएमईजीपी योजना आदि के क्रियान्वयन में जिलों द्वारा किए गए प्रयासों के आधार पर जिलावार रैंकिंग तैयार की गई है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

6 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago