
नई दिल्ली संवाददाता : पहाड़ों में चल रही बर्फबारी के बीच मैदानी क्षेत्रों का तापमान नीचे लुढ़कता जा रहा है, जिससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी से ठंड के साथ-साथ उत्तरी व दक्षिणी राज्यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत दक्षिण में बारिश की चेतावनी चेतावनी जारी कर दी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में 22 नवंबर से लेकर 25 नवंबर तक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में अभी मौसम शुष्क बना रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले 4 दिनों में हल्की बारिश हो सकती है।
बर्फबारी के चलते हवाओं की रफ्तार कम होने की वजह से मौसम जल्दी नहीं बदलेगा।
इन राज्यों में जानें मौसम का मिजाज
इसके अलावा जम्मू कश्मीर से लेकर गिलगित, बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड 22 से 25 नवंबर के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी कर दी है।
दक्षिण भारत का मौसम
उत्तर भारत पर बना पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होकर आगे निकाल गया। वहीं कल महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड में हल्की बारिश की संभावना है। केरल, तमिलनाडु में हल्की बरसात हो सकती है। दक्षिण भारत के कई राज्यों पर पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मानसून के चलते अच्छी बारिश हुई। केरल और तमिलनाडु को फिर से बारिश देने के लिए दक्षिणी राज्यों पर मिनी मॉनसून सक्रिय होने वाला है। वहीं ओडिशा, तेलंगाना में हल्की बारिश के आसार हैं। 21 से 23 नवंबर के बीच केरल में बारिश काफी कम हो जाएगी। लेकिन बारिश को लेकर अनुमान है कि इसके बाद अब 23 नवंबर से फिर बरसात होगी। क्योंकि बंगाल की खाड़ी के मध्य और दक्षिण पूर्वी भागों पर एक नया मौसमी सिस्टम बन रहा है।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More