
देहरादून, भारत वार्ता संवाददाता : पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इसी के साथ ही 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में पुष्कर सिंह धामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में हरक सिंह रावत, सतपाल महाराज, मदन कौशिक सहित तमाम भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। वहीं 5 बजकर 14 मिनट पर शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने की घोषणा हुई। इसके तुरंत बाद राज्यपाल पोडियम पर पहुंचीं और उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
शपथग्रहण समारोह के दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई। सीएम पुष्कर सिंह धामी के समर्थकों ने “युवाओं ने भर दी हामी, पुष्कर धामी.. पुष्कर धामी” का नारे लगाए। पुष्कर सिंह धामी को शपथ दिलाने के बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 11 मंत्रियों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में सबसे पहला नाम सतपाल सिंह महाराज का रहा। इसके बाद पौड़ी से विधायक हरक सिंह रावत और फिर विधायक वंशीधर भगत सिंह को शपथ दिलाई गई। ज्ञात हो कि वंशीधर भगत पांच बार मंत्री रह चुके हैं और वह छठवीं बार फिर मंत्री बने हैं। इसके अलावा यशपाल आर्य को शपथ दिलाई गई। यशपाल आर्य भी पिछली सरकार में परिवहन मंत्री थे। डिडिहार से विधायक बिशन सिंह को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसी के साथ ही सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, मसूरी से लगातार दूसरी बाद विधायक गणेश जोशी, धनसिंह रावत, रेखा आर्या, यतीश्वरानंद को भी राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरी पार्टी ने एक सैनिक के परिवार में पैदा हुए जिसकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं थी, उसके बाद भी मुझे मुख्य सेवक के रूप में काम करने का अवसर प्रदान किया है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More