अपराध

ई रिक्शा से टक्कर के बाद कैब ड्राइवर की गोली मारकर हत्या

Bharat varta desk:

राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास रविवार रात कैब और ई-रिक्शा की टक्कर के बाद हुए विवाद में कैब ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से एक नाबालिग भी घायल हो गया। मृतक की पहचान मोहम्मद साकिब (36) के रूप में हुई है। वहीं, नाबालिग की पहचान लवकुश के रूप में हुई है। उसके पैर में गोली लगी है। उसका लोक नायक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने सड़क पर हुए विवाद में हत्या किए जाने की बात कही है। वहीं, परिवार वालों का कहना है कि झगड़े की आड़ में साकिब के साथ बदमाशों ने लूटपाट करने की कोशिश की, विरोध करने पर उनकी गोली मारकर हत्या की।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 day ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

5 days ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

5 days ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

5 days ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

5 days ago