बड़ी खबर

ईडी कार्यालय में राहुल गांधी से पूछताछ, सड़क पर कांग्रेस का भारी हंगामा

Bharat varta desk: नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप झेल रहे राहुल गांधी से दिल्ली के ईडी कार्यालय में पूछताछ हो रही है। एक उप निदेशक, एक संयुक्त निदेशक और एक सहायक निदेशक स्तर के अधिकारी उनसे लंबी पूछताछ कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के तहत गांधी का बयान दर्ज किया जा रहा है।

उधर ईडी कार्यालय के बाहर और दिल्ली की सड़कों पर कांग्रेस का हंगामा जारी है। कॉन्गस ईडी पर केंद्र सरकार के दबाव में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को फंसाने का आरोप लगा रही है। इसके खिलाफ में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल को पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्हें तुगलक रोड थाने ले जाया गया। पार्टी के दीपेंद्र एस हुड्डा, अशोक गहलोत को भी हिरासत में लिया गया और इन दोनों को फतेहपुर थाने ले जाया गया है।

नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित मनीलॉन्ड्रिंग के एक मामले में राहुल गांधी की आज ईडी के सामने पेशी से पहले दिल्ली की सड़कों पर जबर्दस्त सियासी हंगामा शुरू हो गया था जो अभी तक चल रहा है। राहुल के साथ प्रियंका गांधी और राजस्थान व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता पैदल ही ईडी मुख्यालय की ओर चल पड़े थे। कांग्रेस के प्रदर्शन के ऐलान के मद्देनजर पुलिस ने 144 धारा लगा दिया था। प्रियंका और राहुल को उनके समर्थकों के साथ ईडी कार्यालय के बहुत पहले ही पुलिस ने रोक दिया। उधर दूसरी ओर भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस की इस हंगामे को जश्न ए भ्रष्टाचार बताया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

5 hours ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

1 day ago

भाजपा के चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने के मायने

Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More

2 days ago

कर्नाटक CM सिद्दारमैया का इस्तीफा, डी शिव कुमार बन सकते सीएम

Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More

2 days ago

केरल के पूर्व सीएम के घर पर ईडी की रेड

Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More

3 days ago