
bharat varta desk: ईडी के समन पर पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। 11:30 बजे उन्हें रांची के ईडी कार्यालय में बुलाया गया था मगर अभी तक अधिकारी इंतजार कर रहे हैं। ईडी के संयुक्त निदेशक कपिल राज के नेतृत्व में सीएम से पूछताछ की तैयारी है लेकिन जानकार सूत्रों के अनुसार सीएम आज छत्तीसगढ़ में आयोजित एक आदिवासी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना होंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने यह फैसला ले लिया है कि आज मुख्यमंत्री ईडी कार्यालय में उपस्थित नहीं होंगे। कल सीएम आवास में महागठबंधन सरकार के मंत्रियों और विधायकों की हुई बैठक में ईडी के समन के विरोध में झारखंड हाईकोर्ट जाने का निर्णय लिया गया है, ऐसा जानकार बता रहे हैं। जानकार सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने भी साफ कह दिया है कि भाजपा के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियां उन्हें परेशान कर रही हैं। यह आदिवासी और दलित समाज के खिलाफ परेशान करने की साजिश है जिसका जनता जवाब देगी। मुख्यमंत्री की ओर से ईडी को आज कोई जवाब जाए, इसकी भी संभावना जताई जा रही है।
उधर मुख्यमंत्री के आने को लेकर ईडी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के बड़ी संख्या में जवान कार्यालय के आसपास तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री को समन जारी करने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा और सरकार में शामिल दल के नेता व कार्यकर्ताओं में गुस्सा साफ देखा जा रहा है। इन स्थितियों से निपटने के लिए ईडी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More