
भारत वार्ता संवाददाता: इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (ISRO) की चयन परीक्षा में छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग के पद्मनाभपुर की रहने वाली सृष्टि बाफना ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है. लगभग दो लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे. लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू के लिए 124 प्रतिभागियों का चयन हुआ था. फिर अंतिम रूप से 11 लोगों का चयन हुआ. सृष्टि शुरू से ही होनहार छात्रा रही है. उन्होंने 12वीं बोर्ड के बाद बीआईटी दुर्ग से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. उसके बाद आईआईटी दिल्ली से एमटेक किया है. सृष्टि बचपन से ही स्पेस रिसर्च से जुड़ना चाहती थी. सृष्टि के पिता मोती बाफना व्यवसाई और माता प्रभा बाफना हाउस वाइफ है.
सृष्टि की उपलब्धि से गदगद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर सृष्टि और उनके परिवार को बधाई दिया, साथ ही लिखा कि आप छत्तीसगढ़ का गौरव और देश का अभिमान है. मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More