बड़ी खबर

इधर सीएम की बैठक, उधर लूट और फायरिंग, क्या हो रहा है बिहार में…

पटना डेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जब विधि-व्यवस्था के सवाल पर हाई लेवल मीटिंग कर रहे थे तब उसी समय दरभंगा में बदमाशों ने लूट की सबसे बड़ी घटना को अंजाम दिया। और तो और घटनास्थल के पास ही थाना है मगर ना अपराधियों ने पुलिस की परवाह की और ना पुलिस ने घटना की परवाह की। पुलिस ने घटना के प्रति पूरी लापरवाही दिखलाई है।

पिछले एक महीने से बढ़ रही अपराधिक घटनाओं ने राज्य की विधि-व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिए हैं। 10 दिन पहले भी मुख्यमंत्री ने विधि-व्यवस्था पर मुख्य सचिव डीजीपी और अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की थी। अपराध रोकने के लिए कई निर्देश दिए थे मगर पुलिस लगातार फेल हो रही है।

राजनीतिज्ञ भी निशाने पर
पिछले 1 महीने में कई कारोबारी और आम लोग अपराधियों का निशाना बने। अपराधियों ने राजनीतिज्ञों को भी नहीं छोड़ा। भागलपुर में दिनदहाड़े जदयू के नेता समेत दो लोगों को गोलियों से भून डाला। खगड़िया में भी बदमाशों ने एक राजनीतिक कार्यकर्ता की हत्या कर दी। पटना में जदयू एमएलसी को जान से मारने की धमकी दी गई वहीं एक महिला विधायक को दो-दो बार बदमाशों ने फोन पर धमकाया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago