
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज कामदेव पान ने मुलाकात की।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरायकेला-खरसवां जिला के बासुरदा गांव के निवासी कामदेव पान के द्वारा निर्मित की गई बैटरी वाली बाइक की प्रशंसा करते हुए कहा कि झारखंड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। राज्य के युवा वर्ग को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। राज्य के युवाओं को सही दिशा देने का हर संभव प्रयास हमारी सरकार कर रही है। कामदेव पान ने मुख्यमंत्री के समक्ष बैटरी से चलने वाली इस बाइक की फीचर्स से संबंधित पूरी जानकारी रखी। कामदेव पान ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके द्वारा निर्मित की गई यह बाइक फुल चार्ज होने पर 50 से 60 किलोमीटर की माइलेज देती है। यह बाइक पूरी तरह आधुनिक है। पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी यह बाइक काफी अनुकूल है। यह बाइक ध्वनि एवं धुआं रहित है। बैटरी डिस्चार्ज होने पर पैडल से भी इस बाइक को चलाया जा सकता है।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More