
पटना संवाददाता: बिहार में कल से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो रही है जो 13 फरवरी तक होगी, इसमें पूरे प्रदेश से कुल 1350233 छात्र शामिल हो रहे हैं. इनमें 6,46,540 छात्राएं एवं 7,03,693 छात्र है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि हर जिले 4 -4 मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां केवल छात्राएं परीक्षा देंगी वहां केवल महिलाएं स्टाफ होंगी. परीक्षा समिति द्वारा परीक्षा का सफल संचालन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. परीक्षा संचालित होने के क्रम में किसी प्रकार की समस्या होने पर परीक्षा समिति के कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0612-2230009 तथा फैक्स नंबर 061-22222575 पर फोन करके मदद ली जा सकती है.
वही कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 से संबंधित दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य रहेगा. कोई भी परीक्षार्थी बिना मास्क के परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं प्रवेश कर सकते हैं.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More