
Bharat varta desk:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को साथ देख लोग चौक रहे हैं। दरअसल एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दोनों शख्सियत सोफे पर एक साथ बैठे हैं।
यह तस्वीर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की पोती की शादी के कार्यक्रम की है। इस तस्वीर में संघ प्रमुख से राजस्थान के बीकानेर से बीजेपी सांसद अर्जुनराम मेघवाल हाथ मिलाते दिख रहे हैं तो बगल में मुलायम सिंह यादव हाथ में कुछ लिए हुए दोनों नेताओं की ओर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को देखकर तरह तरह की प्रतिक्रिया रही है। कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले मुलायम सिंह यादव को अपने पास मिटाने वाले मोहन भागवत पर लोग निशाना भी साधा रहे हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा ने भी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। भाजपा के इस अंदाज का सियासी गलियारे में कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More