
Bharat varta desk:
पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन एवं भागलपुर ज़िला जनता दल यूनाइटेड के ज़िलाध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव ने दिल्ली जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह नवमनोनित केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह से मिले। दोनों नेता मंत्री के आवास पर पहुंच कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने मंत्री को भागलपुर आने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार किया। इस मौके पर बिहार राज्य सिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली आज़ाद भी मौजूद रहे।
यह जानकारी युवा जनता दल यू के राष्ट्रीय सचिव राकेश ओझा ने दी। उन्होंने बताया कि आरसीपी सिन्हा के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने से संगठन और कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ा है। उनके मंत्री बनने से बिहार के साथ-साथ अंग क्षेत्र के विकास की उम्मीद भी बढ़ी है। यहां बता दें कि कहकशां परवीन और पंचम श्रीवास्तव आरसीबी के नजदीक माने जाते हैं। जानकारों के अनुसार आरसीपी सिंह के कारण ही पंचम श्रीवास्तव की जनता दल यू में लंबे समय के बाद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ वापसी हुई है।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More