
पटना: जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार के प्रस्ताव पर आरसीपी सिंह को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया। आरसीपी सिंह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बेहद करीबी और विश्वस्त माना जाता है। इसलिए ही नीतीश कुमार ने पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अपना उत्तराधिकारी अपने विश्वस्त आरसीपी सिंह को ही बनाया है। आरसीपी सिंह को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर जदयू के अलावा भाजपा नेताओं ने भी बधाई दिया है।
बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने आरसीपी सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा है कि आरसीपी सिंह एक कर्मठ, ईमानदार राजनेता व राम मनोहर लोहिया के विचारों के अनुयायी हैं। उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी आरसीपी सिंह को बधाई दिया है। उन्होंने कहा है कि आरसीपी सिंह का राजनीतिक अनुभव व कौशल जदयू की समाजवादी नीतियों को और सशक्त करेगा।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More