आरसीपी सिंह के मंत्रालय में कैसे सदस्य बने चिराग पासवान


Bharat varta desk:
केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के इस्पात मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में सांसद चिराग पासवान सदस्य बनाए गए हैं। इस खबर के आने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मची हुई है। हालांकि इस संबंध में मंत्री ने अपनी ओर से सफाई दे दी है मगर उसके बाद भी तरह-तरह की चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक
इस्पात मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया गया है जिसमें सांसद संजय सिंह और सुनील कुमार सोनी जबकि राज्यसभा से दिनेश भाई अनावाडिया और नरेश गुजराल को सदस्य बनाया गया है।‌वहीं, संसदीय राजभाषा समिति द्वारा नामित सांसद चिराग पासवान और दिनेश चंद्र यादव भी समिति के सदस्य बनाए गए हैं।
केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद के प्रतिनिधि के तौर पर गोपाल कृष्णा और महेश बंसीधर अग्रवाल इसके सदस्य होंगे जबकि इस्पात मंत्रालय यानी मंत्री आरसीपी सिंह द्वारा विधान पार्षद रामबचन राय, पूर्व सांसद व रविंद्र रवि के पुत्र डॉ. अमरदीप और रिंकू कुमारी को भी मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। अमरदीप और रिंकू आरसीपी सिंह के खास बताए जाते हैं। अमरदीप बिहार जद यूके आईटी सेल के संयोजक थे मगर ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्हें हटा दिया गया। उसके बाद आरसीपी ने उन्हें अपने साथ एडजस्ट कर दिया है। जिला के संबंध में एसपी सिंह ने सफाई दी कि हर मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों का नाम वहीं से अनुशंसित होकर आता है। मंत्रालय में केवल नोटिफाइड होता है। चिराग का नाम भी लोकसभा से ही आया था। मगर इस्पात मंत्रालय में चिराग के सदस्य बनने पर लोग चौक रहे हैं। यहां बता दें कि चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के धुर विरोधी रहे हैं और मुख्यमंत्री पर लगातार हमले करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में आरसीपी सिंह के मंत्रालय में उनके सदस्य नामित होने पर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago