
Bharat varta desk:
केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के इस्पात मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में सांसद चिराग पासवान सदस्य बनाए गए हैं। इस खबर के आने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मची हुई है। हालांकि इस संबंध में मंत्री ने अपनी ओर से सफाई दे दी है मगर उसके बाद भी तरह-तरह की चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक
इस्पात मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया गया है जिसमें सांसद संजय सिंह और सुनील कुमार सोनी जबकि राज्यसभा से दिनेश भाई अनावाडिया और नरेश गुजराल को सदस्य बनाया गया है।वहीं, संसदीय राजभाषा समिति द्वारा नामित सांसद चिराग पासवान और दिनेश चंद्र यादव भी समिति के सदस्य बनाए गए हैं।
केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद के प्रतिनिधि के तौर पर गोपाल कृष्णा और महेश बंसीधर अग्रवाल इसके सदस्य होंगे जबकि इस्पात मंत्रालय यानी मंत्री आरसीपी सिंह द्वारा विधान पार्षद रामबचन राय, पूर्व सांसद व रविंद्र रवि के पुत्र डॉ. अमरदीप और रिंकू कुमारी को भी मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। अमरदीप और रिंकू आरसीपी सिंह के खास बताए जाते हैं। अमरदीप बिहार जद यूके आईटी सेल के संयोजक थे मगर ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्हें हटा दिया गया। उसके बाद आरसीपी ने उन्हें अपने साथ एडजस्ट कर दिया है। जिला के संबंध में एसपी सिंह ने सफाई दी कि हर मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों का नाम वहीं से अनुशंसित होकर आता है। मंत्रालय में केवल नोटिफाइड होता है। चिराग का नाम भी लोकसभा से ही आया था। मगर इस्पात मंत्रालय में चिराग के सदस्य बनने पर लोग चौक रहे हैं। यहां बता दें कि चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के धुर विरोधी रहे हैं और मुख्यमंत्री पर लगातार हमले करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में आरसीपी सिंह के मंत्रालय में उनके सदस्य नामित होने पर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More