पॉलिटिक्स

आरसीपी, पशुपति पारस और भूपेंद्र बनेंगे मंत्री


Bharat varta desk: आज शाम को दिल्ली में होने वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में बिहार से आरसीपी सिंह और पशुपति पारस के मंत्री बनने की बात लगभग तय मानी जा रही है। जनता दल यू के कोटे से एकमात्र राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के मंत्री बनने की बात हो रही है वही लोजपा से अलग हुए 5 सांसदों के नेता और एलजीपी के सांसद पशुपति पारस का नाम मंत्री के लिए सबसे आगे चल रहा है। इन दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास जाकर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की है। वहीं दूसरी ओर यह भी बताया जा रहा है कि भाजपा से बिहार कोटे से कोई मंत्री बनने नहीं जा रहा है। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सदस्य सुशील मोदी का नाम चल रहा था मगर उनका पत्ता साफ हो गया है। आज वे पटना में ही है वही दूसरी ओर जनता दल यू में मंत्री पद के एक प्रबल दावेदार सांसद ललन सिंह भी पटना में ही है। उनका नाम भी मंत्री की सूची से कट गया है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि जनता दल यू के कोटे से दो और राज्य मंत्री हो सकते हैं मगर ललन सिंह का नाम कहीं नहीं है। सांसद रामनाथ ठाकुर और संतोष कुशवाहा के भी मंत्री बनने की चर्चा है। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी मंत्री हो सकते हैं। उन्होंने भी आज प्रधानमंत्री से मुलाकात की है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 days ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

4 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

4 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

5 days ago