
Bharat varta desk: ट्रेन खुलने के दौरान हादसे का शिकार होते- होते यात्री को बचाने वाले आरपीएफ जवान को केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ सम्मानित करेगा। यात्री संघ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 04739 दिल्ली नोखा -एक्सप्रेस दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन से प्लेटफार्म नंबर 1 से जैसे खुली उसी दौरान ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में एक यात्री नीचे गिरने लगा और ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच आ गया। इसी बीच प्लेटफार्म पर तैनात आरपीएफ जवान राजवीर सिंह दौड़ पड़े और काफी सूझबूझ दिखाते हुए यात्री को प्लेटफार्म और के बीच से निकाल लिया। प्लेटफार्म पर मौजूद हजारों यात्रियों ने आरपीएफ जवान की तत्परता की सराहना की जिनके चलते एक यात्री की जान बच सकी। दिल्ली छावनी आरपीएफ पोस्ट की ओर से घटना का वीडियो और जानकारी केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के उस ग्रुप में जारी की गई है जिसमें देशभर के सैकड़ों आरपीएफ और जीआरपी के इंस्पेक्टर और अन्य अधिकारी जुड़े हुए हैं। रेल यात्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने बताया कि घटना 23 जुलाई की है। उन्होंने बताया कि संघ की ओर से यात्री को बचाने वाले आरपीएफ जवान को सम्मानित किया जाएगा ताकि दूसरे सुरक्षाकर्मियों में अपनी ड्यूटी को ठीक से निभाने और यात्रियों को सुरक्षा देने की भावना अधिक से अधिक विकसित हो। विष्णु खेतान ने यात्रियों से यह भी अपील की है कि चलती ट्रेन में कभी हड़बड़ा कर नहीं चढना चाहिए। इससे यात्री दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More