
पटना भारत वार्ता संवाददाता: गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर से राजद विधायक प्रेम शंकर यादव ने चुनाव पूर्व दिए जानकारी में अपनी पत्नी की संपत्ति और अपने ऊपर दर्ज अपराध के मामलों की जानकारी छिपा ली थी। भाजपा के पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर कर प्रेम शंकर यादव की विधायकी रद्द करने की मांग की है। मिथिलेश तिवारी उस चुनाव में दूसरे स्थान पर थे। आज उनकी याचिका पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पूर्व विधायक की ओर से अधिवक्ता एसबीके मंगलमने बहस करते हुए कोर्ट से कहा कि चुनावी हलफनामे में विधायक ने कई महत्वपूर्ण जानकारियों को छुपाया है। इसलिए चुनाव को रद्द किया जाए। कोर्ट ने विधायक को इस मामले में 4 सप्ताह के भीतर हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि याचिका पर इसके पहले हुई सुनवाई में भी कोर्ट ने 4 सप्ताह के भीतर हलफनामा दायर करने का निर्देश विधायक को दिया था मगर कोरोना काल में लंबे समय से कोर्ट में सुनवाई नहीं हुई थी। आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने हलफनामा दायर नहीं करने के कारण विधायक पर नाराजगी भी जाहिर की और इसके साथ एक और मौका दिया।
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More