पॉलिटिक्स

आरजेडी पर बरसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Bharat varta desk:

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिसको किसी ने नहीं पूछा हम उनको पूज रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार बिहार को पिछड़ा कहकर पीछा छुड़ा लेती थी। हमने सीमांचल और पूर्णिया को विकास को अपना मिशन बनाया है।

इससे पहले गया में सभा हुई। जहां उन्होंने RJD, कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। PM मोदी ने कहा कि बिहार में जंगलराज का चेहरा RJD है। चारा चोरी की है गरीबों को लूटा है, अदालत ने मुहर लगा दी है। RJD ने दो ही चीजें दी-जंगलराज और भ्रष्टाचार। ये लालटेन के लोग आपको आधुनिक युग में नहीं जाने देंगे।

साथ ही कहा कि RJD और कांग्रेस ने दलित-पिछड़ों को सिर्फ छला है। उनके नाम पर अपना स्वार्थ साधा है। इन्हें भगवान राम से परेशानी है। संविधान बदलने के नाम पर लोगों को डराते हैं, जबकि हमारी संविधान में आस्था है। ऐसे लोग एक भी सीट जीतने के लायक नहीं हैं। हालांकि, भाषण की शुरुआत के 15 मिनट में उन्होंने NDA सरकार की उपलब्धियां बताई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिन में तीसरी बार बिहार आए हैं। PM मोदी इसके पहले 4 अप्रैल को जमुई और 7 अप्रैल को नवादा में जनसभा कर चुके हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

6 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago