
Bharat varta desk:
भाजपा के जाने-माने नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गये हैं वही पूर्व केंद्रीय मंत्री और रांची के रहने वाले सुबोधकांत सहाय को राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। बिहार की राजधानी पटना में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि देश भर के कायस्थ संगठनों को जोड़कर महासंघ काम करेगा। इसमें इस बात पर बल दिया गया कि “कोई रूठे भी नहीं और कोई छूटे भी नहीं ” के मंत्र महासंघ काम करेगा। समाज के एक एक आदमी को संघ से जोड़कर उनकी भूमिका सुनिश्चित की जाएगी। समाज के हर व्यक्ति के दुख- सुख में महासंघ सहभागी बने , रचनात्मक और सामाजिक विकास के काम को आगे बढ़ाया जाए, इसके लिए काम किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा सदस्य आर के सिन्हा ने की। पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा,भाजपा विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विधायिका रश्मि वर्मा, जदयू के पूर्व विधान पार्षद रणबीर नंदन और सुजीत वर्मा समेत कायस्थ समाज के कई प्रमुख लोग बैठक में मौजूद रहे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More