Uncategorised

आदि गंगा मां गोमती स्वच्छता अभियान हुआ प्रारंभ, सीआरपीएफ के डीआईजी सुनील कुमार हुए शामिल

लखनऊ : प्राचीन लेटे हुए हनुमान जी मंदिर एवं गो फॉर गोमती संस्था के संयुक्त तत्वाधान में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं आध्यात्मिक चिंतक डॉ. विवेक तांगडी की अगुवाई में आदि गंगा मां गोमती के स्वच्छता अभियान का प्रारंभ हुआ।
इस अभियान के तहत आज प्राचीन लेटे हुए हनुमानजी मंदिर पंचवटी घाट पर देश, धर्म तथा पर्यावरण की रक्षा के सत संकल्प संग संकल्प वाटिका की भी स्थापना की गई। डॉ. तांगडी ने बताया कि समाज तब तक सभ्य और सुसंस्कृत नहीं हो सकता है जब तक हम पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूक नहीं होंगे।
मंदिर परिसर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण भी किया गया जिसमें सनातन धर्म के मूल आधार भगवान ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश के स्वरूप क्रमशः बरगद, पाकड़ और पीपल के पौधों का एक साथ रोपण किया गया जिसे (हरशंकरी) भी कहते हैं। इसी नाम से संकल्प वाटिका की स्थापना भी की गई। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर लखनऊ स्थित मध्य क्षेत्र सीआरपीएफ में पदस्थापित डीआईजी सुनील कुमार जी उपस्थित थे। भारी संख्या मे युवाओं द्वारा इस अभियान को समर्थन मिल रहा है तथा प्रत्येक रविवार को पंचवटी घाट प्राचीन श्री लेटे हुए हनुमान जी मंदिर पर घाट एवं नदी की साफ सफाई का कार्यक्रम विगत 9 सप्ताह से जारी है।

इस अवसर पर अभियान के विशेष सहयोगी भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक खरे, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अभिषेक तथा मंदिर ट्रस्ट के रिद्धि किशोर गौड़, आशीष अग्रवाल, आलोक कुशवाहा गो फॉर गोमती से आर जे प्रतीक, यशराज टंडन, सौरभ सुमन्यु एवं मोहन मार्केट अमीनाबाद के अध्यक्ष मनविंदर पाल सिंह समेत अन्य गणमान्य युवा साथी उपस्थित रहे।

इसस अभियान में अखिल विश्व गायत्री परिवार के 18 सतसंकल्पों के साथ सभी को राष्ट्र जागरण एवं संस्कार जागरण हेतु शपथ भी दिलाई गई।

अभियान में पधारे मुख्य अतिथि डीआईजी सुनील कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की सेवा सबसे बड़ी सेवा है और यह सेवा सीमाओं पर रहकर भी हो सकती है, देश मे स्वच्छता अभियान को गति देकर अपने आसपास स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ साफ सफाई स्थापित करके, सामाजिक समरसता कायम रख कर, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करके, प्राकृतिक संपदा का संरक्षण, शिक्षा के प्रचार प्रसार एवं रक्त दान आदि के द्वारा भी किया जा सकता है।

अभिषेक खरे ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी संकल्प वाटिका की स्थापना शहर के अन्य कई स्थानों पर भी की जाएगी और लोगों को राष्ट्रधर्म और पर्यावरण जागरुकता का संदेश देकर संकल्प कराया जाएगा।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago