Categories: बड़ी खबर

आदिवासी संगठनों की बैठक, सरना धर्म कोड की मांग को आंदोलन तेज करने का फैसला

रांची संवाददाता: सोमवार को कोर्ट कंपाउंड में केंद्रीय सरना समिति ,अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद एवं आदिवासी सेंगेल अभियान के संयुक्त तत्वावधान में एक आवश्यक बैठक हुई। इसमें सरना धर्म कोड की मांग को लेकर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से आदिवासी समाज सरना धर्म कोड की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। 2021 की जनगणना में आदिवासियों को हर हाल में सरना धर्म कोड लागू करना है। जिसको लेकर पूरे देश के आदिवासी अपनी पहचान अपनी संस्कृति अपनी अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। 21 जनवरी को राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना का आयोजन किया जाएगा जो 11 बजे पूर्वाहन से 3 बजे अपराह्न तक चलेगा एवं राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम सरना कोड लागू करने को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा l सरना कोड की मांग को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए 31 जनवरी को दुबारा जोरदार ढंग से देशव्यापी रेल रोड चक्का जाम किया जाएगा।
मौके पर केंद्रीय सरना समिति के संरक्षक भुनेश्वर लोहरा, ललित कच्छप, भगत उरांव, महासचिव संजय तिर्की, उपाध्यक्ष प्रशांत टोप्पो, सचिव विनय उंराव, कार्यालय सचिव प्रदीप लकड़ा, कोषाध्यक्ष आकाश उरांव, उपकोषाध्यक्ष दिनु उरांव, मीडिया प्रभारी सूरज तिग्गा, विमल कच्छप, संजय कुमार, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के उपाध्यक्ष बाना मुंडा एवं अन्य शामिल थे।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago