
पाकुड़ से कार्तिक कुमार की रिपोर्ट : झारखंड और केंद्र सरकार लाख दावा करे मगर आदिम पहाड़िया जनजाति को सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ नहीं मिल रहा है. उनकी योजनाओं का लाभ बिचौलिए डकार रहे हैं. पाकुड़ जिले के अमलापाड़ा प्रखंड में इस जनजाति के लिए शुरू की गई डाकिया खाद्यान योजना को ग्रहण लग गया है.
प्रखंड के पाडेरकोला, झुंझको, केरमा के लगभग 200 कार्डधारियों ने मई महीने का अनाज नहीं दिए जाने की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की है. उन्होंने अमलापाड़ा के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
पाडेरकोला के मुखिया दीपा मालतो ने को सिविल एसडीओ प्रभात कुमार को दूरभाष पर डाकिया योजना और पीएमजी योजना में उनके पंचायत के लाभुकों के बीच अनाज वितरण में गडबडी करने की शिकायत की है. आदिम जनजाति विकास प्राधिकार झारखंड के पूर्व सदस्य सिमोन मालतो ने पहाड़िया कार्ड धारियों के के बीच सभी तरह के आना योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत की उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के खिलाफ जांच करवा कर कार्रवाई करने की मांग सरकार से की है.
मंत्री ने सचिव को दिया जांच का आदेश
खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने इस शिकायत की विभागीय सचिव को जांच कराने का आदेश दिया है. मंत्री के पीएस संजय दुबे ने बताया की झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति के संयोजक रामजी भगत द्वारा की गई शिकायत पर मंत्री ने विभागीय सचिव को जांच का आदेश दिया है. सचिव ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से रिपोर्ट तलब की है.
घोटाले को दबाने के आरोप
इस घोटाले को दबाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि मई में ही मंत्री ने जांच के आदेश दिए मगर अभी तक कोई कार्रवाई होती नहीं दिख रही है. उधर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभय कुमार का कहना है कि मई माह के अनाज का वितरण किया जा रहा है.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More