
Bharat varta desk:
आज उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रही है। शाम को राजभवन में शपथ ग्रहण की तैयारी चल रही है। एक दलित वर्ग से डिप्टी सीएम बनाए जाने के साथ 7 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं । ब्राह्मण कोटे से जितिन प्रसाद को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। संजय निषाद, पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे चेतन चौहान की पत्नी संगीता का नाम भी मंत्री के लिए चल रहा है।
कुछ मंत्रियों की छुट्टी संभव है। मंत्रियों के नामों की सहमति कल दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई हाई लेवल बैठक में हुई है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष और संगठन महामंत्री भी मौजूद थे। आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल विस्तार को बड़ा ही अहम माना जा रहा है। इसमें जाति और 36 समीकरण को ख्याल रखा गया है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More