
Bharat varta desk:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विदेश यात्रा से आज रात तक दिल्ली लौटेंगे. 7 मार्च को बिहार सीएम इंग्लैंड गए थे. उन्होंने वहां लंदन साइंस म्यूजियम का परिभ्रमण किया था. उसके बाद स्कॉटलैंड भी गए थे. स्कॉटलैंड के ग्लासगो साइंस सेंटर का भी भ्रमण किया और बिहार के पदाधिकारी ने ग्लास को साइंस सेंटर के बारे में विस्तृत अध्ययन किया है.
पटना में एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निर्माण हो रहा है. इसको विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी है. वहीं इंग्लैंड की यात्रा में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम कुमार दोराइस्वामी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की. इस बारे में जनता दल यूनाइटेड के एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर किया गया है. जिसमें लिखा है, “ब्रिटेन दौरे पर गए माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भारत के उच्चायुक्त विक्रम के. दोराइस्वामी ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम के. दोराइस्वामी के साथ पटना में बन रहे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी को लेकर विस्तार से चर्चा की. इस मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा मौजूद रहे.”
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More