पॉलिटिक्स

आखिरी चरण के मतदान में भी आधी आबादी ने दिखाया ज्यादा उत्साह, दे दिए बड़े संदेश

NewsNLive Desk: बिहार चुनाव के तीसरे व आखिरी चरण के मतदान में महिलाओं ने जमकर भाग लिया। 15 जिलों में हो रहे मतदान में बूथों पर महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें दिखी। महिलाओं ने इस उत्साह से बड़े संदेश दिए हैं। हालांकि इसे एनडीए के साथ-साथ महागठबंधन दलों ने भी अपने लिए शुभ संकेत माना है। एनडीए के नेताओं का कहना है कि राज्य में सुशासन का माहौल और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होकर महिलाओं ने उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया है तो महागठबंधन के नेताओं का दावा है कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने बदलाव के लिए बढ़-चढ़कर वोट दिए हैं।

खासतौर से ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की ज्यादा संख्या देखी गई सीमांचल और कुछ इलाकों में तो सुबह से ही महिलाएं वोट देने निकल गई थी। पश्चिम चंपारण के बगहा जैसे इलाकों में भी महिलाएं वोट गिराने के लिए लाइन में इत्मीनान से खड़ी दिखी। कई महिलाओं ने कहा कि चुनाव 5 साल बाद एक बार आता है इसलिए वोट देने को जरूरी समझा। कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ सुबह सुबह ही वोट देने आ गई थी। कई मतदान केंद्रों पर तो बच्चों के साथ आनी वाली महिलाओं की सुविधा के लिए “बाल सुलभ केंद्र” कैम्प भी लगा था। महिलाओं के उत्साह ने सीमांचल व कोसी के इलाकों में वोट के प्रतिशत को थोड़ा बढ़ा दिया। ऐसा माना जा रहा है कि मतदान के प्रति आधी आबादी का ज्यादा उत्साह ने बड़े संकेत दे दिए हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago