Bharat varta desk
दरभंगा की ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। लेडी सिंघम के नाम से काम्या मिश्रा जानी जाती है। काम्या मिश्रा ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। इस्तीफे की कॉपी उन्होंने पुलिस मुख्यालय भेजा है। हालांकि कि पुलिस मुख्यालय ने अभी इस्तीफे को मंजूरी नहीं दी है। म्या मिश्रा ओडिशा की रहने वाली है। वो बचपन से ही पढ़ने लिखने में तेज थी। 12वीं की परीक्षा 98 फीसदी अंक से पास करने के बाद उन्होंने पहले ही अटेम्प्ट में 2019 में UPSC की परीक्षा पास की। 172वीं रैंक हासिल करने के बाद 22 साल की उम्र में वो आईपीएस बनी।शुरुआत में उन्हें हिमाचल कैडर मिला लेकिन फिर उन्होंने अपना ट्रांसफर बिहार कैडर में ले लिया। वही काम्या मिश्रा के पति अवधेश सरोज भी आईपीएस हैं। IIT बॉम्बे से BETC अवधेश सरोज 2021 बैच के बिहार कैडर के पुलिस अधिकारी हैं। यहां बता दे कि काम्या मिश्रा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के पिता के मर्डर केस के उद्बभेन को लेकर चर्चा में रही थी।
Bharat Varta Desk प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग की घटना का CM योगी… Read More
Bharat varta Desk बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को… Read More
Bharat varta Desk वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार झा को बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस… Read More
। Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बजट 2025 से पहले ही… Read More
Bharat Varta Desk : बिहार के आईजी शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया… Read More
Bharat Varta Desk : मालदा रेल के डीआरएम मनीष गुप्ता ने कहा है कि श्रीमद्… Read More