बड़ी खबर

आईपीएस काम्या मिश्रा ने दिया इस्तीफा

Bharat varta desk

दरभंगा की ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। लेडी सिंघम के नाम से काम्या मिश्रा जानी जाती है। काम्या मिश्रा ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। इस्तीफे की कॉपी उन्होंने पुलिस मुख्यालय भेजा है। हालांकि कि पुलिस मुख्यालय ने अभी इस्तीफे को मंजूरी नहीं दी है।  म्या मिश्रा ओडिशा की रहने वाली है। वो बचपन से ही पढ़ने लिखने में तेज थी। 12वीं की परीक्षा 98 फीसदी अंक से पास करने के बाद उन्होंने पहले ही अटेम्प्ट में 2019 में UPSC की परीक्षा पास की। 172वीं रैंक हासिल करने के बाद 22 साल की उम्र में वो आईपीएस बनी।शुरुआत में उन्हें हिमाचल कैडर मिला लेकिन फिर उन्होंने अपना ट्रांसफर बिहार कैडर में ले लिया। वही काम्या मिश्रा के पति अवधेश सरोज भी आईपीएस हैं। IIT बॉम्बे से BETC अवधेश सरोज 2021 बैच के बिहार कैडर के पुलिस अधिकारी हैं। यहां बता दे कि काम्या मिश्रा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के पिता के मर्डर केस के उद्बभेन को लेकर चर्चा में रही थी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago