बड़ी खबर

आईजी भारती अरोड़ा ने मांगी वीआरएस, कृष्ण भक्ति में बिताएंगी समय


Bharat Varta desk:
हरियाणा कैडर के आईपीएस अफसर और अंबाला रेंज की आईजी भारती अरोड़ा ने सरकार से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी है। उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि 1 अगस्त से सेवा से मुक्त किया जाए। वे आगे जीवन को कृष्ण भक्ति में लीन करना चाहती हैं। उन्होंने कहा है कि आईपीएस की नौकरी उनके लिए गर्व का विषय है मगर अब उनके जीवन का लक्ष्य कुछ और है।
गुरुनानक देव, चैतन्य महाप्रभु, कबीरदास, तुलसीदास, सूरदास, मीराबाई की राह पर चलकर अपना शेष जीवन प्रभु श्री कृष्ण की भक्ति में बिताना चाहती है। उनके पति विकास अरोड़ा भी हरियाणा कैडर के आईपीएस अफसर हैं। उनकी नौकरी अभी 2031 तक है। 10 साल पहले नौकरी छोड़ने के उनके फैसले ने पुलिस महकमे में भूचाल ला दिया है। आला अधिकारी उन्हें समझाने बुझाने में लगे हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

3 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

5 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

6 days ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

1 week ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

1 week ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

1 week ago