बड़ी खबर

आईजी परम शिव बोले – सुरक्षित रेल यात्रा के लिए आरपीएफ हाई अलर्ट पर, रेल यात्री संघ के नशा खुरानी जागरूकता अभियान को सहयोग देगा रेल सुरक्षा बल


Bharat Varta Desk: पूर्व रेलवे, कोलकाता के रेल सुरक्षा बल के आईजी परम शिव ने कहा है कि ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ हाई अलर्ट पर है। प्लेटफार्म से लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भयमुक्त और निष्कंटक यात्रा पूर्ण हो, यह आरपीएफ की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने आईजी से उनके कार्यालय मुलाकात की। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर हुई बातचीत में आईजी ने आरपीएफ की प्राथमिकताएं स्पष्ट की। विष्णु खेतान ने रेल यात्री संघ की ओर से पूर्व रेलवे के सभी रेल मंडलों और देश के अन्य रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चलाई जा रहे नशाखचरानी जागरूकता अभियान के बारे में आईजी को जानकारी दी। अध्यक्ष ने बताया कि उनकी संस्था विभिन्न स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी के साथ मिलकर माइकिंग, पोस्टर, बैनर और नुक्कड़ नाटकों के जरिए यात्रियों को नशा खुरानों से सावधान करती है। इसके लिए संस्था की ओर से माइकिंग और अन्य जागरूकता सामाग्रियां उपलब्ध कराई जाती हैं।

आईजी का निर्देश- एक-एक यात्री की सुरक्षा सुनिश्चित हो

आईजी ने रेल यात्री संघ के अध्यक्ष को यह आस्वस्त किया कि आरपीएफ नशाखुरानी जागरूकता अभियान में रेल यात्री संघ को अधिकतम सहयोग करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व रेलवे के अधीन आने वाले सभी रेल मंडल के कमांडेंटों को यह निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में आरपीएफ के मूलमंत्र सुरक्षा और संरक्षा का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें। महिला यात्रियों, बच्चों, बुजुर्गों के प्रति खासतौर से संवेदनशील व्यवहार किया जाए। रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद से लेकर ट्रेनों और गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने के उपरांत प्लेटफार्म से विदा होने तक हर एक यात्री के प्रति आरपीएफ अत्यंत संजीदा होकर काम करे। रेऐ सुरक्षा बल के जवान से लेकर अधिकारी अपने व्यवहार और कार्यशैली से यात्रियों में अपनी साख बढ़ाएं। आरपीएफ के प्रत्येक सदस्य अत्यंत सजग और संवेदनशील बनें। नशाखुरान गिरोह और उनकी कार्यशैली के बारे में यात्रियों को जागरूक किया जाए। वह किस तरह से यात्रियों को अपना शिकार बनाते हैं, इसके बारे में यात्रियों को अवगत कराया जाए।
यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु क्षेत्र में बताया कि आईजी परम शिव जी अत्यंत ही प्रभावकारी और साफ सुथरी छवि वाले अधिकारी हैं। अपने विभाग के जवान से लेकर अधिकारियों में उनका काफी सम्मान है। उनके सकारात्मक रूख से नशाखुरानी जागरूकता अभियान में तेजी आएगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस के घर करोड़ों रुपए मिलने के मामले की जांच को कमेटी गठित

Bharat varta Desk हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से 15 करोड़ कैश मिलने… Read More

3 hours ago

नैयर हसनैन एक बार फिर विशेष आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने आईपीएस अधिकारी नैयर हसनैन खान को एक बार फिर… Read More

4 hours ago

विनोद कुमार शुक्ल को भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार

Bharat varta Desk भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है कि श्री… Read More

6 hours ago

अश्लील गानों के खिलाफ बिहार पुलिस के अभियान के साथ आए एक्टर, सिंगर व इंफ्लुएंसर्स

कलाकारों ने एक सुर में कहा, फूहड़ गानों से दूषित हो रहा समाज, इनपर लगाम… Read More

9 hours ago

30 नक्सली मारे गए

Bharat varta Desk छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को दो अलग-अलग… Read More

2 days ago

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भतीजे की गोली मारकर हत्या

Bharat varta Desk केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली लगने से गुरुवार (20… Read More

3 days ago