बड़ी खबर

आईएस पूजा सिंघल गिरफ्तार

Bharat varta desk: झारखंड में तैनात आईएएस पूजा सिंघल को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पूजा सिंघल झारखंड की खनन सचिव हैं। उनसे खूंटी में मनरेगा के पैसों की कथित हेराफेरी से जुड़े धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने मंगलवार को पेश हुई थीं। वर्ष 2000 बैच की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल, उनके दूसरे पति अभिषेक झा समेत उनके नजदीकी लोगों के ठिकानों पर ईडी द्वारा की गई छापेमारी में 20 करोड़ से अधिक नोट और करीब 300 करोड़ की संपत्ति बरामद की गई थी। इसके बाद झारखंड की राजनीति और नौकरशाही में हड़कंप मच गया है। आज प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पूजा सिंघल हेमंत सरकार और उनके पहले रघुवर दास की सरकार में ताकतवर अधिकारी के रूप में जानी जाती थी। झामुमो और भाजपा सरकार दोनों से इनके करीबी रिश्ते रहे हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

23 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

3 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

3 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

4 days ago