Categories: अपराध

आंख में मिर्ची झोंका और लूट लिए दो करोड़ का सोना


भागलपुर संवाददाता
राज्य में कहीं लूट, कहीं हत्या ,कहीं अपहरण- कोई जिला ऐसा नहीं है जहां की अपराधिक घटनाएं बेकाबू ना हो. आज तड़के 6:30 बजे सुबह भागलपुर में बदमाशों ने एक करोड़ से अधिक रुपए के सोने लूट लिए. मिली जानकारी के अनुसार खलीफाबाग चौक स्थित स्वर्णिका ज्वेलर्स का स्टाफ कोलकाता से सोना लेकर भागलपुर उतरा था. हावड़ा- जमालपुर सुपर एक्सप्रेस ट्रेन से उतर कर जैसे ही स्टाफ वैरायटी चौक के पास पहुंचा घात लगा कर बैठे बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार स्टाफ अभिषेक और उसको स्टेशन से लाने गए अन्य स्टाफ बाबूसाहब सिंह पर मिर्ची पाउडर फेंक दिया.जिसके बाद वे दोनों हाथ से आंख मलने लगे.तभी दो बदमाशों ने हथियार का भय दिखा अभिषेक के हाथ से सोने वाला बैग छीन लिया.दो बाइक पर चार बदमाश सवार थे. सोने का वजन 2 किलो बताया जा रहा है. भागलपुर कोतवाली में इस संबंध में चार बदमाशों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया गया है. एसपी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

दरभंगा में भी लुटा गया था सोना

इसके पहले दरभंगा में 9 दिसंबर 2000 को हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े दुकान में घुसकर सोना लूट लिया था. लूट के दौरान उन्होंने फायरिंग भी की थी. इस मामले में कई बदमाश पकड़े गए हैं और कुछ लूट का सोना बरामद किया गया है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 month ago