
पटना संवाददाता: अहमदाबाद इंडियन इंस्टीट्यूट फॉर मैनेंजमेंट यानी आईआईएम कैंपस (IIM) में एमबीए के दूसरे वर्ष की छात्रा की मौत का एक सप्ताह बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है. अभी तक रहस्य बना हुआ है.
मुजफ्फरपुर की रहने वाली 25 साल की छात्रा दृष्टि की लाश छात्रावास के कमरे में पंखे से लटकती हुई मिली थी.पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस का दावा है कि छात्रा ने डिप्रेशन में जान दिया है. लेकिन उसका कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
लड़की के मोबाइल और लैपटॉप की छानबीन पुलिस ने की है मगर उसे कुछ ऐसी बात जानकारी में नहीं आई है जिसके आधार पर या ठोस रूप से माना जा सके कि उसने आत्महत्या की है.इसलिए इस मौत को रहस्यमय माना जा रहा है.
लड़की के साथ पढ़ने वाले दोस्तों और शिक्षकों से पुलिस ने बातचीत की है . पुलिस का कहना है कि अकेलेपन के कारण छात्रा डिप्रेशन में रहती थी. मगर पुलिस का यह तर्क लोगों के गले नहीं उतर रहा है.मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि इसके बाद शायद कुछ नई जानकारी हासिल हो.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More