
Bharat Varta Desk : असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले राज्यपाल जगदीश मुखी को रविवार को अपना इस्तीफा सौंपा। गुवाहाटी में बीजेपी विधायकों की बैठक में हेमंत बिस्वा शर्मा नाम पर मुहर लग गई अब वो असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
एक सप्ताह पहले स्पष्ट बहुमत के साथ राज्य के विधानसभा चुनाव में बीजेपी नीत गठबंधन ने जीत हासिल की थी। गौर हो कि असम का मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर खासी कवायद हुई थी और ये तय करने के लिए सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्व सरमा को शनिवार को दिल्ली बुलाया गया था। विधायक दल की बैठक में हेमंत बिस्वा सरमा को नेता चुना लिया गया।
विधायक दल की बैठक के बाद सर्बानंद सोनोवाल और हेमंत बिस्वा सरमा की तस्वीर बता रही है कि असम भाजपा में सत्ता का हस्तांतरण बिना किसी अड़चन के हुआ। हमेशा आनंद में रहने वाले सर्वानंद सोनोवाल ने हंसते-हंसते कुर्सी सरमा की ओर खिसका दी। हालांकि अगर नेतृत्व परिवर्तन नहीं हुआ होता तो फिर क्या होता, यह अब एक काल्पनिक प्रश्न बन कर ही रह गया है।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More