
रांची ,भारत वार्ता संवाददाता
झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को सदन में अवैध बालू खनन का मामला उठा। भाजपा विधायकों ने इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जमकर बवाल काटा। विधायकों ने हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बालू माफिया को संरक्षण दे रही है। सरकार के आदेश पर थानेदार स्थानीय लोगों के ट्रैक्टर पकड़ रहे हैं।
विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि अगर आरोप गलत हैं तो जितने ट्रैक्टर राज्य भर के थानों में पकड़े गए हैं सरकार उसे छोड़ने का आदेश दे सरकार।
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने इसे खारिज करते हुए कहा कि सरकार ने थानेदारों को ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है।
सदन में अपनी बात रखते हुए रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि राज्य भर की तो छोड़िए रांची में अवैध वसूली का खेल चल रहा है। रात के 10 बजते ही पुलिस वाले बालू, चिप्स और ईंटा वाले ट्रक और ट्रैक्टर से वसूली शुरू कर देते हैं। सत्ता पक्ष के जब एक नेता ने उन्हें टोका तो उन्होंने कहा कि आप निर्देश दिए होंगे, उसका पालन कितना होता है, आप देखे हैं।
विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए गढ़वा से विधायक और पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र रंका में इंस्पेक्टर ने एक ट्रक को पकड़ा था। उन्होंने इसकी शिकायत डीआईजी और एसपी से की। इस पर कार्रवाई हुई और अगले दिन उस इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More